शेयर मंथन में खोजें

नये निवेश के लिए आदर्श समय

prakash diwanप्रकाश दीवान, निवेश रणनीतिकार, पीडीज वेल्थ सर्कल

लंबी अवधि की दृष्टि से वर्ष 2016 बहुत ही संभावनाशील लग रहा है। अगले दो-तीन माह निवेशकों के लिए आदर्श प्रवेश बिंदु साबित होंगे। अन्य उभरते बाजारों के मुकाबले भारतीय अर्थव्यवस्था अपेक्षाकृत मजबूत है।

रुपये के मजबूत होने और विदेशी संस्थागत निवेशकों के वापस आने की उम्मीद है। ब्याज दरों के कम होने का भी फायदा होने वाला है। चीन की मुद्रा युआन का अवमूल्यन, राजनीतिक संकट, राजनीतिक विरोध के चलते सुधारों का अटकना और सभी उभरते बाजारों में मुद्रा का कमजोर होना चिंता की बात है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख