शेयर मंथन में खोजें

चौंका सकता है वर्ष 2016

sanjay sinhaसंजय सिन्हा, संस्थापक, साइट्रस एडवाइजर्स

कॉर्पोरेट लाभ, राजनीति या आर्थिक सुधारों की दृष्टि से हम बहुत कम उम्मीदों के साथ 2016 में प्रवेश कर रहे हैं। इनमें से हर बिंदु सकारात्मक रूप से चौंका सकता है।

कच्चे तेल और कमोडिटी कीमतों में गिरावट वैश्विक महँगाई नीचे लाने वाली शक्तियों को मजबूत कर रही है। मगर राजनीतिक गतिरोध समस्त आर्थिक प्रक्रिया को पटरी से उतार देगा। इसका बैंकिंग क्षेत्र पर भी असर पड़ेगा। हालाँकि 2016 में अल निनो प्रभाव से मानसून अच्छा रहने की उम्मीद है। जीएसटी और भूमि अधिग्रहण जैसे विधेयकों के पारित होने से सकारात्मक माहौल बनेगा। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!