शेयर मंथन में खोजें

जीएसटी लागू होने की प्रतीक्षा

subramanyam pisupatiसुब्रमण्यम पशुपति, मैनेजिंग पार्टनर, द कैपिटल सिंडिकेट

सबसे बुरा दौर बीत चुका है और निफ्टी के 7,500 के स्तर पर सभी नकारात्मक बातें भाव में शामिल हो चुकी हैं। अभी इस बात पर नजर रहेगी कि सरकार दीवालिया कानून, रियल एस्टेट और इन सबसे ऊपर जीएसटी विधेयक पारित करा पाती है या नहीं।

संसद में गतिरोध ही अभी मुख्य चिंता है। अगर 2016-17 की दूसरी छमाही में जीएसटी लागू हो जाता है तो सभी पूर्वानुमान बदल जायेंगे क्योंकि आय और मुनाफे में बदलाव होगा और हमें नये सिरे से आकलन करना होगा। साथ ही 2016-17 के बजट में सुधारों की गति पर नजर रहेगी। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख