शेयर मंथन में खोजें

निचले कमोडिटी भावों का लाभ

ए. के. प्रभाकर, रिसर्च प्रमुख, आईडीबीआई कैपिटल

साल 2016 में पहली छमाही में कुछ तेजी दिख सकती है, जो बाद में शांत हो जाने की संभावना रहेगी। खास क्षेत्रों और शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है।

चुनिंदा शेयरों पर ध्यान देना अच्छा रहेगा, खास कर उन कंपनियों के शेयरों पर, जिन्हें कमोडिटी के निचले भावों का फायदा मिलता है। कच्चे तेल और कमोडिटी की निचली कीमतें बाजार के लिए सकारात्मक हैं। रेलवे, रक्षा, बिजली एवं बुनियादी ढाँचे में आक्रामक सुधार से व्यवसाय आसान हो सकता है। जीएसटी, दीवालिया कानून, श्रम कानून और भूमि अधिग्रहण विधेयकों का पारित होना खेल बदल सकता है। (शेयर मंथन, 8 जनवरी, 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख