शेयर मंथन में खोजें

कारोबारी नतीजों से हल्की आस : शेयर मंथन सर्वेक्षण

बाजार में उत्साह कम होने का एक अहम कारण यह भी है कि इस कारोबारी साल में पहली दो तिमाहियाँ कंपनियों की आय के लिहाज से कमजोर रही हैं और तीसरी तिमाही के लिए भी बहुत अच्छी उम्मीदें नहीं हैं।

सबसे ज्यादा 48% विश्लेषक मान रहे हैं कि तीसरी तिमाही में कंपनियों की आय में शून्य से 5% के बीच ही वृद्धि होगी, जबकि 22% मानते हैं कि यह वृद्धि 5-10% के बीच होगी। दो अंकों में वृद्धि प्रतिशत रहने की उम्मीद केवल 12% विश्लेषकों को है। दूसरी ओर 4% ने तो नकारात्मक वृद्धि, यानी आय घटने की संभावना जतायी है, जबकि 14% के मुताबिक इसका पूर्वानुमान लगाना मुश्किल है। कुल मिला कर 74% यानी लगभग तीन चौथाई विश्लेषक मान रहे हैं कि तीसरी तिमाही में कॉर्पोरेट आय बढऩे की दर 10% के नीचे ही रहेगी, या नकारात्मक होगी।
(शेयर मंथन ने भारतीय बाजार के 50 दिग्गज विशेषज्ञों का सर्वेक्षण किया है। भागीदारों की संख्या के आधार पर यह भारतीय शेयर बाजार के विशेषज्ञों का सबसे बड़ा सर्वेक्षण है। इस सर्वेक्षण में आँकड़ों और टिप्पणियों के संग्रह की अवधि 21-29 दिसंबर 2015 थी।)
(शेयर मंथन, 08 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!