शेयर मंथन में खोजें

हांगकांग (Hong Kong) का हैंग सेंग (Hang Seng) 170 अंक लुढ़का

एशियाई शेयर बाजारों में आज गिरावट का रुख रहा।

आज हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई। फिर इस सूचकांक में लाल निशान पर ही एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के अतिम घंटों में इस सूचकांक की गिरावट में कमी गयी। आखिरकार यह सूचकांक 170 अंकों यानी 0.72% की गिरावट के साथ 23,447 पर बंद हुआ। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) को 2.25%, दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) को 1.81%, सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स  (Straits Times) को 1.55% और जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) को 1.18% का घाटा सहना पड़ा। दूसरी ओर,  चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) को 1.35% का फायदा हुआ। ताइवान (Taiwan) का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted)  आज बंद रहा।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मिला-जुला रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6:54 बजे जर्मनी (Germany) के डैक्स में (DAX) 0.10% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.23% की कमजोरी है, जबकि फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.26% की मजबूती रही। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!