शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजार तेज, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) नीचे

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह बढ़त का रुख है।

वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में हल्की गिरावट है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में हल्की बढ़त है। अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी से जापानी निवेशकों की भी मिस्र संकट की चिंताएँ कुछ कम हुई हैं। कच्चे तेल में तेजी से तेल और गैस शेयरों में अच्छी तेजी है।
निक्केई में करीब 0.3% की तेजी है। कॉस्पी (Kospi) में करीब 1% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स(Straits Times) करीब 0.5% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) मामूली बढ़त के साथ सपाट है। चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) भी सपाट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को एनएसई (NSE) में निफ्टी फ्यूचर्स (Nifty Futures) के बंद स्तर के मुकाबले अभी 4 अंक की कमजोरी के साथ 5520 पर है। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!