शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोस (Dow Jones) 12,000 के पार

अमेरिकी बाजार ने फरवरी के पहले कारोबारी दिन का स्वागत जोरदार तेजी से किया और 19 जून 2008 के बाद डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेजेज (Dow Jones Industrial Averages) 12,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार निकल गया।

मिस्र के संकट से उभरी चिंताओं को पीछे छोड़ते हुए अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला और पूरे दिन हरे निशान में बना रहा। कंपनियों के उम्मीद से बेहतर नतीजों से बाजार में अच्छी खरीदारी रही। दूसरी ओर मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक ने कहा है कि वो खुद के दोबारा राष्ट्रपति के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। इससे मिस्र संकट का समाधान जल्द निकलने की उम्मीदें बढ़ गयी हैं। डॉव जोंस के 30 में से 27 शेयरों में तेजी रही।
डॉव जोस में 148 अंक यानी  1.25% की तेजी रही और यह 12,040 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 51 अंक यानी 1.89% की उछाल रही और यह 2,751 पर आ गया। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 21 यानी 1.67% तेजी रही और यह 1308 पर आ गया।
फाइजर (Pfizer) के तिमाही नतीजे अनुमान से बेहतर रहे और कंपनी का शेयर 5.5% उछल गया।  चीन के इंटरनेट सर्च इंजन बैदू (Baidu) ने भी अच्छे नतीजों का ऐलान किया और शेयर 9% उछल गया।  
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट रही। नाइमेक्स (NYMEX) पर कच्चा तेल 1.42 डॉलर गिरकर 90.77 डॉलर प्रति बैरल का रह गया। कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 5.8 डॉलर की बढ़त के साथ 1340.30 डॉलर प्रति औंस का हो गया। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!