शेयर मंथन में खोजें

रियल्टी (Realty) क्षेत्र ने दी दोपहर बाद के कारोबार में मजबूती

यूरोपीय शेयर बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में बढ़त का रुख कायम है।

यूरोपीय शेयर बाजारों में बढ़त का रुख है। भारतीय समयानुसार दोपहर 2:50 बजे ब्रिटेन के एफटीएसई 100 सूचकांक में 0.77%, जर्मनी के डैक्स सूचकांक में 0.18% और फ्रांस के कैक 40 सूचकांक में 0.03% की बढ़त है। 
दोपहर 2:50 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 191 अंक की मजबूती के साथ 18,212 पर है। निफ्टी (Nifty) 47 अंक की बढ़त के साथ 5,464 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.21% की मजबूती दिख रही है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.57% और बीएसई मिडकैप में 0.66% की मजबूती है।  
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के पावर और कैपिटल गुड्स सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में बढत का रुख है। सबसे ज्यादा मजबूती रियल्टी सूचकांक (Realty Index) में दिख रही है। यह सूचकांक 3.9% ऊपर है। सेंसेक्स के 19 शेयरों में मजबूती का रुख है, जबकि 11 शेयरों में गिरावट का रुख है। सबसे ज्यादा बढ़त टाटा मोटर्स में है। इसका शेयर 4.91% ऊपर है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!