शेयर मंथन में खोजें

जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) 26 अंक नीचे

जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) में आज हल्की गिरावट रही।

मिस्र में हुस्नी मुबारक सरकार के विरोधियों और समर्थकों के बीच हिंसक झड़पों की खबर के बीच निक्केई की शुरुआत कमजोर हुई। फिर इस सूचकांक में लाल निशान पर ही एक दायरे में कारोबार होता रहा। आखिरकार यह सूचकांक 26 अंक यानी 0.25% की गिरावट के साथ 10,431 पर बंद हुआ। अन्य एशियाई शेयर बाजार आज बंद रहे।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में गिरावट का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 5:56 बजे फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 1.15%, ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.39% और जर्मनी (Germany) के डैक्स में (DAX) 0.07% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!