शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) में रही हल्की बढ़त

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज कारोबार के अंतिम घंटे में अच्छी बढ़त गँवा कर सपाट बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स 29 अंक यानी 0.16% की बढ़त के साथ 18,037 पर रहा। निफ्टी सपाट रहा और यह 5,396 पर बंद हुआ। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.77% की कमजोरी रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.52% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.83% की गिरावट रही। आज के कारोबार में रियल्टी और एफएमसीजी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

एशियाई शेयर बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच आज सुबह भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। बाजार खुलते ही निफ्टी ने 5,400 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। लेकिन बाजार शुरुआत के कुछ मिनटों में एकदम सपाट हो गया। फिर बाजार हरे निशान पर ही एक सीमित दायरे में ऊपर-नीचे हो रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार में मजबूती कायम रही। दोपहर बाद के कारोबार में यूरोपीय शेयर बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय बाजार की मजबूती में इजाफा हुआ। सेंसेक्स 18,181 और निफ्टी 5,440 तक चढ़ गये। लेकिन कारोबार के अंतिम घंटे में अचानक बाजार बढ़त गँवाकर लाल निशान पर चला गया। सेंसेक्स 18,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया। निफ्टी भी 5,400 के नीचे चला गया। इस गिरावट के दौरान सेंसेक्स 17,977 और निफ्टी 5,377 तक फिसल गये। आखिरकार बाजार कुछ सँभला। सेंसेक्स 18,000 के स्तर के ऊपर चला गया। लेकिन निफ्टी 5,400 के ऊपर बंद होने में कामयाब न हो सका।

क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी सूचकांक में सबसे ज्यादा 1.67% की मजबूती रही। एफएमसीजी को 1.42%, तेल-गैस को 0.76% और पावर को 0.28% का फायदा हुआ। आईटी में 0.18%, ऑटो में 0.12% और टीईसीके में 0.10% की मजबूती रही। धातु में 0.07% और पीएसयू में 0.07% की हल्की बढ़त रही। दूसरी ओर, हेल्थकेयर को 1.50%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को 1.32% और कैपिटल गुड्स को 1.11% का घाटा सहना पड़ा। बैंकिंग में 0.36% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!