शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में रही बढ़त

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती रही।

पिछले हफ्ते के आर्थिक आँकड़ों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीदें बढ़ी हैं। इसके चलते अमेरिकी बाजार ने सोमवार को मजबूत शुरुआत की। अर्थव्यवस्था पर फेडरल रिजर्व की ताजा रिपोर्ट भी सकारात्मक रही है, जिससे निवेशकों का हौसला बढ़ा है। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 3 साल के नये ऊँचे बंद स्तर पर रहा। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Averages)  और एसएंडपी 500 (S&P 500) भी 2 साल से ज्यादा समय के सबसे ऊँचे बंद स्तर पर हैं। डॉव जोंस 70 अंक यानी 0.6% बढ़ कर 12,162 पर पहुँचा। नैस्डैक कंपोजिट 15 अंक यानी 0.5% मजबूती के साथ 2,784 पर रहा। एसएंडपी 500 8 अंक यानी 0.6% बढ़त दर्ज कर 1,319 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट रही। नाइमेक्स (NYMEX) पर कच्चे तेल के मार्च फ्यूचर का 1.55 डॉलर घट कर 87.48 डॉलर हो गया। कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का अप्रैल फ्यूचर कल 0.80 डॉलर यानी करीब 0.1% घट कर 1348.20 डॉलर पर आ गया। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!