शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 5,300 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।

निफ्टी (Nifty) 5,300 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है।
सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स (Sensex) 87 अंक की कमजोरी के साथ 17,689 पर है। निफ्टी (Nifty) 27 अंक की गिरावट के साथ 5,285 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.22% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 1.37% और बीएसई मिडकैप में 1.55% की तेज गिरावट है।   
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के तेल-गैस सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में कमजोरी का रुख है। सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 3.81% नीचे है। सेंसेक्स के 22 शेयरों में कमजोरी का रुख है, जबकि 7 शेयरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट डीएलएफ में है। इसका शेयर 3.68% नीचे है। इन्फोसिस का शेयर सपाट है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!