शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) के शेयर चढ़े

नतीजों की खबर के बाद से शेयर बाजार में टाटा पावर कंपनी लिमिटेड (Tata Power Company Ltd) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1278.50 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 10:24 बजे कंपनी का शेयर भाव 2.94% की बढ़त के साथ 1277.85 रुपये पर है।
कारोबारी साल 2010-11 की तीसरी तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 378% की बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर-दिसंबर 2010 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 442.37 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी को 92.57 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालाँकि कंपनी की कुल आय में कमी आयी है। अक्टूबर-दिसंबर 2010 में कंपनी की कुल आय 4519.18 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान अवधि में यह 4554.28 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!