शेयर मंथन में खोजें

आर्थिक सुधार नीतियों पर बाजार की नजर : ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers)

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers)  के मुताबिक अगले सप्ताह बाजार की नजर विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की आर्थिक सुधार नीतियों पर होगी।
इसके साथ-साथ भारतीय रुपये की चाल, विदेशी फंड के प्रवाह और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी बाजार नजर रखेगा।
अगले सप्ताह अगस्त माह के आईआईपी (IIP) आँकड़ों का भी बाजार को इंतजार रहेगा। आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) और एचडीएफसी (HDFC) बैंक के दूसरी तिमाही के नतीजे भी घोषित किये जायेंगे।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा दूसरी तिमाही की मौद्रिक नीति की समीक्षा और थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आँकड़ों की भी घोषणा का भी बाजार को इंतजार रहेगा। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!