शेयर मंथन में खोजें

हांग कांग (Hong Kong) का हैंग सेंग (Hang Seng) 188 अंक टूटा

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन एशियाई शेयर बाजारों में लाली छायी रही।
आज हांग कांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में इस सूचकांक की गिरावट में इजाफा हुआ। फिर इस सूचकांक में एक सीमित दायरे में रहा। कारोबार के अंतिम घंटों में इस सूचकांक की गिरावट बढ़ गयी। आखिरकार यह सूचकांक 188 अंकों यानी 0.89% की गिरावट के साथ 20,824 पर बंद हुआ। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) को 1%, सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) को 1% और ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) को 0.97% का घाटा सहना पड़ा। दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) में 0.67% और चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.56% की गिरावट रही। जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) आज बंद रहा।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मिला-जुला रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.04% की हल्की बढ़त है, जबकि जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 1.28% और फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.97% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!