शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5705 पर, सेंसेक्स (Sensex) 84 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।
निफ्टी (Nifty) ने 5700 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर चला गया।
सेंसेक्स (Sensex) 84 अंक यानी 0.45% की मजबूती के साथ 18,793 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 29 अंक यानी 0.50% की बढ़त के साथ 5705 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.63% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.47% और स्मॉलकैप में 0.33% की बढ़त रही। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर सूचकांक में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। बाजार खुलते ही निफ्टी 5700 के स्तर के ऊपर चढ़ गया। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 18,886 और निफ्टी 5729 तक चढ़ गये। हालाँकि इसके बाद बाजार की मजबूती में कमी देखने को मिली। हालाँकि कारोबार के दूसरे घंटे में ही बाजार ने दोबारा मजबूती का रुख किया। यूरोपीय बाजारों के कमजोरी पर खुलने की वजह से बाजार की बढ़त में कमी आयी। निफ्टी 5700 के स्तर के नीचे फिसल गया। दोपहर बाद के कारोबार में बाजार में दोबारा मजबूती आयी। निफ्टी 5700 के स्तर के पार चला गया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए।
क्षेत्रों के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को सबसे ज्यादा 1.47% का फायदा हुआ। हेल्थकेयर में 1.14%, आईटी में 1.10% और एफएमसीजी में 1.05% की तेजी रही। कैपिटल गुड्स में 0.94%, बैंकिंग में 0.70%, टीईसीके में 0.52%, धातु में 0.48% और रियल्टी में 0.48% की मजबूती रही। पीएसयू में 0.09% की मामूली बढ़त रही। दूसरी ओर, तेल-गैस को 0.45% घाटा सहना पड़ा। पावर में 0.08% और ऑटो में 0.04% की हल्की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2012) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!