शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 19 अंक नीचे

गुरुवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ।
मजबूत वैश्विक संकेतों की वजह से बाजार की शुरूआत मजबूती के साथ हुई, लेकिन साप्ताहिक बेरोजगारी के आँकड़ों में गिरावट से बाजार में अस्थिरता रही।
कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 19 अंक यानी 0.14% की गिरावट के साथ 13,326 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 3 अंक यानी 0.08% की हल्की कमजोरी के साथ 3049 पर रहा। एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक एकदम सपाट रहा और 1433 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का नवंबर वायदा भाव 0.78 डॉलर गिर कर 93.65 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का नवंबर फ्यूचर 1.00 डॉलर की बढ़त के साथ 1,770.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2012)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!