शेयर मंथन में खोजें

जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) 123 अंक चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख रहा।
आज जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) सूचकांक की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में इस सूचकांक में हरे निशान पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के अंतिम घंटों में इस सूचकांक की बढ़त में बढ़ोतरी हुई। आखिरकार यह सूचकांक 123 अंकों यानी 1.44% की मजबूती के साथ 8,701 पर बंद हुआ। दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) को 0.83% और ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) को 0.70% का फायदा हुआ। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) को 0.36%, हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) को 0.28% और सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) में 0.12% की मजबूती रही। चीन (China) का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.01% मामूली बढ़त के साथ सपाट रहा।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मजबूती का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6:05 बजे जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 1.35%, फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 1.25% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.93% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!