शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) के शेयर चढ़े

नतीजों की खबर के बाद से शेयर बाजार में सूचना तकनीक (आईटी) क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज लिमिटेड (Tata Consultancy Services Ltd) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में टीसीएस का शेयर 1330 तक चढ़ गया। हालाँकि अब इसकी तेजी में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 10:25 बजे कंपनी का शेयर भाव 2.04% की मजबूती के साथ 1316.65 रुपये पर है।
कंपनी के कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही के नतीजे बाजार के अनुमान से बेहतर रहे हैं। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 3318 करोड़ रुपये से 3.5% बढ़कर 3434 करोड़ रुपये हो गया। सालाना आधार पर भी कंपनी ने मुनाफे में 49.2% की बढ़ोतरी दिखायी है। टीसीएस की तिमाही आधार पर आमदनी 5% बढ़कर 15,621 करोड़ रुपये हो गयी। सालाना आधार पर आमदनी 34.3% बढ़ी है। जुलाई-सितंबर 2012 में टीसीएस का ईपीएस (बेसिक) बढ़ कर 17.51 रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 11.74 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!