शेयर मंथन में खोजें

पेनिनसुला लैंड (Peninsula Land) ने छुआ ऊपरी सर्किट

पेनिनसुला लैंड लिमिटेड (Peninsula Land Ltd) ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज ऊपरी सर्किट छू लिया।

इस तेजी के दौरान यह तकरीबन 20% चढ़ कर 70.10 रुपये पर चला गया। सोमवार को कंपनी का शेयर 18.08% की तेजी के साथ 58.45 रुपये पर बंद हुआ था।
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 487% की वृद्धि हुई है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा 91.61 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 15.60 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की आय भी 478% बढ़ कर 286.75 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि गत वर्ष की समान अवधि में 49.58 करोड़ रुपये थी। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!