शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 46 अंक ऊपर

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती रही।
वित्तीय घाटे (फिस्कल क्लिफ) के मुद्दे पर सरकार की ओर से सकरात्मक रूख अपनाये जाने से बाजार को फायदा पहुँचा।
कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 46 अंक यानी 0.37% की मजबूती के साथ 12,588 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 16 अंक यानी 0.57% की बढ़त के साथ 2853 और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 7 अंक यानी 0.48% की हल्की बढ़त के साथ 1360 पर बंद हुआ।
पूरे हफ्ते की बात करें तो,  डॉव जोंस और नैस्डैक कंपोजिट दोनों में 1.8% की गिरावट रही। वहीं हफ्ते भर में एसएंडपी 500 में 1.5% गिरावट दर्ज हुई। 
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का दिसंबर वायदा भाव 0.95 डॉलर चढ़ कर 86.40 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का दिसंबर फ्यूचर 9.40 डॉलर की मजबूती के साथ 1,713.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2012) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!