शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी सपाट

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक उतार-चढ़ाव के बाद सपाट रहे।
सेंसेक्स (Sensex) 10 अंक यानी 0.05% की कमजोरी के साथ 18,329 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 0.15% की हल्की कमजोरी के साथ 5572 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.79% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.76% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.88% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में रियल्टी और तेल-गैस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
मजबूत एशियाई संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। निफ्टी 5600 के स्तर के ऊपर खुला। शुरुआती कारोबार में बाजार में मजबूती पर कारोबार होता रहा। इस दौरान सेंसेक्स 18,468 और निफ्टी 5614 पर दिन के उच्चतम स्तरों पर रहे। हालाँकि इसके बाद बाजार की मजबूती में कमी आयी। निफ्टी 5600 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। यूरोपीय बाजारों के कमजोरी पर खुलने से बाजार पर दबाव पड़ा और यह लाल निशान पर चला गया। इसके बाद बाजार में लाल निशान पर ऊपर-नीचे कारोबार होता रहा। दोपहर बाद के कारोबार में बाजार की गिरावट बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 18,256 और निफ्टी 5548 दिन के निचले स्तरों तक चले गये। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की गिरावट में कमी आयी और यह वापस हरे निशान पर लौट आया। इसके बाद बाजार में लाल निशान पर ही एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुए।  
क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी को सबसे ज्यादा 3.02% का घाटा हुआ। तेल-गैस में 0.88%, धातु में 0.73%, कैपिटल गुड्स में 0.53%, टीईसीके में 0.44% और पीएसयू में 0.41%,एफएमसीजी में 0.33% और आईटी में 0.31% की गिरावट रही। पावर में 0.14% और बैंकिंग में 0.11% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, ऑटो में 0.64% की मजबूती रही।  कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.11% और हेल्थकेयर में 0.09% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2012) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!