शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5615 पर, सेंसेक्स (Sensex) 132 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। 
निफ्टी (Nifty) 5600 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर रहा। 
सेंसेक्स (Sensex) 132 अंक यानी 0.72% की मजबूती के साथ 18,460 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 43 अंक यानी 0.78% की बढ़त के साथ 5615 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.56% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.37% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.39% की बढ़त रही। आज के कारोबार में रियल्टी और एफएमसीजी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में मजबूती पर कारोबार होता रहा। हालाँकि बाजार ज्यादा देर तक अपनी इस बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और लाल निशान पर चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 18,310 और निफ्टी 5561 पर दिन के निचले स्तरों तक चले गये। हालाँकि इसके बाद बाजार सँभल कर हरे निशान पर लौट आया। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की मजबूती पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कमजोर यूरोपीय संकेतों की वजह से बाजार की मजबूती की कमी आयी लेकिन जल्द ही यूरोपीय बाजारों के सँभलने से भारतीय बाजार भी सँभलता नजर आया। दोपहर बाद के कारोबार में बाजार का जोश बढ़ा। इस दौरान निफ्टी 5600 के स्तर के ऊपर चला गया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटों में सेंसेक्स 18,478 और निफ्टी 5620 दिन के उच्चतम स्तरों पर रहे। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए।  
क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी को सबसे ज्यादा 2.47% का फायदा हुआ। एफएमसीजी में 1.41%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.40%  और बैंकिंग में 1.27% की मजबूती रही। आईटी में 0.85%, हेल्थकेयर में 0.80%, धातु में 0.71%, टीईसीके में 0.70%, तेल-गैस में 0.41% और कैपिटल गुड्स में 0.20% की बढ़त रही। दूसरी ओर, पावर में 0.99% की गिरावट रही। ऑटो में 0.24% और पीएसयू में 0.19% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2012) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!