शेयर मंथन में खोजें

हांगकांग (Hong Kong) का हैंग सेंग (Hang Seng) 171 अंक चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख रहा।
आज हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। हालाँकि कारोबार के शुरुआती मिनटों में यह सूचकांक सँभल कर हरे निशान पर आ गया। कारोबार के पहले ही घंटे में इसकी बढ़त में इजाफा हुआ। फिर कारोबार के मध्य में यह सूचकांक हरे निशान पर एक सीमित दायरे में रहा। हालाँकि कारोबार अंतिम घंटों में इसने बढ़त की रफ्तार पकड़ ली। आखिरकार यह सूचकांक 171 अंकों यानी 0.79% की तेजी के साथ 21,914 पर बंद हुआ। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) को 3.10% और दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) को 0.62% का फायदा हुआ। चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.58%, इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.30% और सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) में 0.09% की मजबूती रही। जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) आज बंद रहा।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मिला-जुला रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 5:45 बजे जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.06% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.09% की बढ़त है, जबकि फ्रांस (France) का कैक 40 (CAC 40) 0.02% की हल्की गिरावट के साथ सपाट है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!