शेयर मंथन में खोजें

पीवीआर (PVR) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

अधिग्रहण की खबर के बाद से शेयर बाजार में पीवीआर लिमिटेड (PVR Ltd) के शेयर में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 333.75 रुपये तक चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। बीएसई में सुबह 11:27 बजे कंपनी का शेयर 8.22% की उछाल के साथ 326.50 रुपये पर है।
पीवीआर ने सिनेमैक्स इंडिया लिमिटेड (Cinemax India Ltd) कंपनी के साथ एक करार किया है। इसके तहत पीवीआर ने सिनेमैक्स इंडिया के 69.27% हिस्सेदारी खरीदी है। यह अधिग्रहण पीवीआर की सब्सीडियरी कंपनी सिने हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड (Cine Hospitality Pvt Ltd) के द्वारा किया गया है। अधिग्रहण सिनेमैक्स के 203.65 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 395 करोड़ रुपये में किया गया है। इस सौदे के बाद पीवीआर देश का सबसे बड़ा मल्टीप्लेक्स संचालक बन जायेगा। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!