शेयर मंथन में खोजें

दूरसंचार कंपनियों के शेयर टूटे

शेयर बाजार में आज दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह 11.50 बजे भारती एयरटेल (Bharti Airtel) 0.95% की कमजोरी के साथ 328.95 रुपये पर है। आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) 0.67% की गिरावट के साथ 96.95 रुपये पर है। रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) 0.07% की हल्की कमजोरी के साथ 72.65 रुपये पर है।
रेटिंग एजेंसी फिच ने 2013 के लिए भारतीय दूरसंचार क्षेत्र का क्रेडिट आउटलुक नकारात्मक कर दिया है। फिच का कहना है कि 2जी स्पेक्ट्रम के लिए भारती एयरटेल, आइडिया और रिलायंस कम्युनिकेशंस को ज्यादा रकम जुटानी होगी। नीति में बदलाव से स्पेक्ट्रम, लाइसेंस के लिए ज्यादा कीमत देनी होगी। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!