शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 83 अंक ऊपर

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख रहा।
फिस्कल क्लिफ संबंधी अनिश्चतताओं की वजह से बाजार में अस्थिरता की स्थिति रही। कारोबार के अंत तक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में गिरावट दर्ज की गयी। हालाँकि अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा वित्तीय संकट से निपटने के लिए कारगर कदम उठाये जाने संबंधी उम्मीदों से बाजार के अन्य सूचकांकों में मजबूती रही। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 83 अंक यानी 0.64% की मजबूती के साथ 13,035 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट 23 यानी 0.77% गिर कर 2974 पर और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 2 अंक यानी 0.16% की हल्की बढ़त के साथ 1409 पर रहा।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जनवरी वायदा भाव 0.08 डॉलर गिर कर 87.80 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जनवरी फ्यूचर 0.60 डॉलर की कमजोरी के साथ 1,692.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2012)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!