शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) रहा सपाट

फेडरल रिजर्व के नये राहत पैकेज की घोषणा की खबर के बीच बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिले-जुले रुझान के साथ सपाट बंद हुआ।

साल 2013 से फेडरल रिजर्व 85 अरब डॉलर के नये बांड खरीदेगा। फेडरल रिजर्व के मुताबिक बेरोजगारी दर 6.5% के ऊपर रहने तक ब्याज दरें शून्य के करीब बनी रहेंगी। इसके साथ ही फिस्कल क्लिफ की चिंताओं से भी बाजार पर दबाव कायम है। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 3 अंक यानी 0.02% की हल्की गिरावट के साथ 13,245 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 8 अंक यानी 0.28% की कमजोरी के साथ 3014 पर रहा, जबकि एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 1 अंक यानी 0.04% की बढ़त के साथ एकदम सपाट रहा और 1428 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जनवरी वायदा भाव 0.33 डॉलर गिर कर 86.44 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जनवरी फ्यूचर 17.30 डॉलर की कमजोरी के साथ 1,699.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!