शेयर मंथन में खोजें

अडानी इंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के ओएफएस (OFS) की 1.04 गुना माँग

अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises Ltd) का ऑफर फॉर सेल (Offer for Sale) शुक्रवार को पूरा भर गया।
बीएसई के आँकड़े के मुताबिक कंपनी के ऑफर फॉर सेल के लिए 2.39 करोड़ शेयरों की माँग आयी है, जो इसके द्वारा बेचे जाने वाले शेयरों का 1.04 गुना है। कंपनी 2.30 करोड़ शेयर बेचना चाहती है। कंपनी के प्रमोटर अपनी 2% हिस्सेदारी बेच रहे हैं। शेयरों का न्यूनतम प्राइस 282 रुपये तय किया गया है। अभी कंपनी में प्रमोटर की कुल 79.96% हिस्सेदारी है।
शेयर बाजार में शुक्रवार को अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर में मजबूती रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कल के कारोबार में कंपनी का शेयर 285.30 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 2.20 रुपये यानी 0.81% की बढ़त के साथ 273.45 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!