शेयर मंथन में खोजें

इरा इन्फ्रा (Era Infra) को 231.92 करोड़ रुपये का ठेका

इरा इन्फ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड (Era Infra Engineering Ltd) के दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (Delhi Development Authority) की ओर एक ठेका मिला है।
यह ठेका 231.92 करोड़ रुपये का है।
कंपनी को डीडीए से कालकाजी एक्सटेंशन में कम्युनिटी सेंटर साइट पर पुनर्वास परियोजना के तहत 3000 बहुमंजिली आवासीय इकाइयों के निर्माण के लिए मिला है। 
शेयर बाजार में इरा इन्फ्रा के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव गिरावट से उबर कर 138.95 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि बाद में इसकी तेजी में कमी आयी और यह लाल निशान पर चला गया। बीएसई में कंपनी का शेयर 0.88% की कमजोरी के साथ 135.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!