शेयर मंथन में खोजें

जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) 72 अंक चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख रहा। 
आज जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में इस सूचकांक की बढ़त में कमी आयी। फिर कारोबार के मध्य में यह सूचकांक हरे निशान पर एक सीमित दायरे में रहा। आखिरकार यह सूचकांक 72 अंकों यानी 0.70% की मजबूती के साथ 10,395 पर बंद हुआ। चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) को 1.24% और इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) को 0.81% का फायदा हुआ।
ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.67%, दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) में 0.49%, सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) में 0.25% और हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.21% की मजबूती रही।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में गिरावट का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.59%, फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.71% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.29% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!