शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5993 पर, सेंसेक्स (Sensex) 133 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।
निफ्टी (Nifty) 6000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। लेकिन इस स्तर पर टिकने में कामयाब न हो सका। 
सेंसेक्स (Sensex) 133 अंक यानी 0.68% की मजबूती के साथ 19,714 पर रहा। निफ्टी 42 अंक यानी 0.71% की बढ़त के साथ 5993 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.36% की बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.56% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.90% की मजबूती रही। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में मजबूती पर कारोबार होता रहा। कारोबार के तीसरे घंटे में बाजार की तेजी बढ़ी। निफ्टी 6000 के स्तर को पार करने में कामयाब हो गया। इस दौरान सेंसेक्स 19,757 और निफ्टी 6006 तक चढ़ गये। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच बाजार की तेजी में थोड़ी कमी आयी। निफ्टी 6000 के स्तर से नीचे फिसला। इसके बाद निफ्टी 6000 के स्तर के ऊपर-नीचे होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रों के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.65% का फायदा पहुँचा। कैपिटल गुड्स में 1.40%,  तेल-गैस में 1.29% और पीएसयू में 1.02% की मजबूती रही।  बैंकिंग में 0.96%, ऑटो में 0.92%, पावर में 0.75%,  धातु में 0.66%, हेल्थकेयर में 0.22%,  टीईसीके में 0.20% की बढ़त रही।  रियल्टी में 0.08%  की हल्की बढ़त रही। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.26% की गिरावट रही। आईटी 0.07% की हल्की कमजोरी रही (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2013)  

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!