शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी सपाट

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स (Sensex) 3 अंक यानी 0.02% की कमजोरी के साथ 19,664 पर रहा। निफ्टी 3 अंक यानी 0.05% की कमजोरी के साथ 5969 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.49% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.49% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.54% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में पावर और हेल्थकेयर क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 6000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। इस दौरान सेंसेक्स 19,784 और निफ्टी 6005 पर दिन के ऊपरी स्तरों तक पहुँच गये। निफ्टी ज्यादा देर तक इस मजबूती पर टिक नहीं सका और इस स्तर से नीचे फिसला। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के  बीच बाजार लाल निशान पर चला गया। इसके  बाद बाजार में लाल निशान पर ऊपर-नीचे कारोबार होता रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 19,596 और निफ्टी 5947 पर दिन के निचले स्तरों पर रहे। हालाँकि, कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की गिरावट कम हुई और यह वापस हरे निशान पर लौटा। लेकिन ज्यादा देर तक इस बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और लाल निशान पर फिसला। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने निम्न स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 
क्षेत्रों के लिहाज से आज पावर क्षेत्र को सबसे ज्यादा 0.93% का घाटा पहुँचा। हेल्थकेयर में 0.70%, धातु में 0.63%, कैपिटल गुड्स में 0.62%, टीईसीके में 0.37%, आईटी में 0.34% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.28% की गिरावट रही। एफएमसीजी में 0.03% की हल्की कमजोरी रही। दूसरी ओर, बैंकिंग में 0.62% की मजबूती रही। तेल-गैस में 0.47%, पीएसयू में 0.32%  और ऑटो में 0.31% की बढ़त रही। रियल्टी में 0.04% की हल्की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2013)   

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!