शेयर मंथन में खोजें

रखें नजर : बीएचईएल (BHEL),रैनबैक्सी (Ranbaxy) ......

बीएचईएल (BHEL) : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Bharat Heavy Electricals Ltd) को महारत्न का दर्जा दे दिया गया है।

बीएसई मे कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 9:44 बजे 0.47% के नुकसान के साथ यह 224.30 रुपये पर है।
रैनबैक्सी (Ranbaxy) : अमेरिकी उपभोक्ताओं ने कंपनी की जेनेरिक दवा लिपिटर की बिक्री पर पुनर्विचार करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गौरतलब है कि हाल ही में रैनबैक्सी की लिपिटर दवाओं को लेने पर कुछ उपभोक्ताओं को पेट दर्द, पाचनक्रिया में गड़बड़ आदि से जूझना पड़ा।
बीएसई मे कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 9:44 बजे 1.53% के नुकसान के साथ यह 441.80 रुपये पर है।
बजाज ऑटो (Bajaj Auto) : जनवरी 2013 में कंपनी की बिक्री में 3% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
बीएसई मे कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 9:44 बजे 0.81% की बढ़त के साथ यह 2,070.05 रुपये पर है।
आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयर भाव पर नजर रखी जा सकती है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!