शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5933 पर, सेंसेक्स (Sensex) 47 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स (Sensex) 47 अंक यानी 0.24% की मजबूती के साथ 19,608 पर बंद हुआ। निफ्टी 10 अंक यानी 0.18% की बढ़त के साथ 5933 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.82% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.28% और बीएसई स्मॉलकैप 0. 46% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में आईटी और टीईसीके क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की मजबूती बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 19,723 और निफ्टी 5969 पर दिन के ऊपरी स्तरों तक पहुँच गये। इसके बाद बाजार में मजबूती पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। यूरोपीय बाजारों से स्पष्ट संकेत न मिलने की वजह से बाजार की मजबूती में थोड़ी कमी आयी। दोपहर के कारोबार में बाजार की मजबूती घटी। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती कम होती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटों में सेंसेक्स 19,574 और निफ्टी 5923 पर दिन के निचले स्तरों तक चले गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आईटी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.29% का फायदा पहुँचा। टीईसीके में 0.98% और ऑटो में 0.26% की मजबूती रही। तेल-गैस में 0.12% की हल्की मजबूती रही। दूसरी ओर, पावर को 1.56% का घाटा पहुँचा। धातु में 1.25% और  रियल्टी में 1.15% की गिरावट रही। कैपिटल गुड्स में 0.89%, एफएमसीजी में 0.72%, पीएसयू में 0.50%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.28%, बैंकिंग में 0.22% और हेल्थकेयर में 0.19% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2013)   

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!