शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5819 पर, सेंसेक्स (Sensex) 109 अंक ऊपर

मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। 
निफ्टी (Nifty) 5800 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ। 
सेंसेक्स (Sensex) 109 अंक यानी 0.57% की मजबूती के साथ 19,253 पर बंद हुआ। निफ्टी 34 अंक यानी 0.59% की बढ़त के साथ 5819 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.08% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.14% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.50% की मजबूती रही। आज के कारोबार में रियल्टी और कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।  
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई। निफ्टी 5800 के स्तर के ऊपर खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में निफ्टी 5800 के स्तर से नीचे फिसला। इस दौरान सेंसेक्स 19,195 पर और निफ्टी 5795 पर दिन के निचले स्तरों तक चले गये। हालाँकि कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की मजबूती बढ़ी। निफ्टी दोबारा 5800 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। मजबूत यूरोपीय संकेतों की वजह से बाजार को फायदा पहुँचा। इस दौरान सेंसेक्स 19,293 पर और निफ्टी 5829 पर दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। दोपहर के कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की मजबूती में कमी आयी। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 4.52% का फायदा पहुँचा। कैपिटल गुड्स में 2.47%, धातु में 2.20%, आईटी में 1.32% और टीईसीके में 1.04% की मजबूती रही। तेल-गैस में 0.84%, पीएसयू में 0.66%, बैंकिंग में 0.65%,  पावर में 0.64%, ऑटो में 0.32% और हेल्थकेयर में 0.18% की बढ़त रही। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 1.05% की गिरावट रही।  कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.44% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2013)    

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!