शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5946 पर, सेंसेक्स (Sensex) 270 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।
निफ्टी (Nifty) 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ।
सेंसेक्स (Sensex) 270 अंक यानी 1.39% की मजबूती के साथ 19,683 पर बंद हुआ। निफ्टी 82 अंक यानी 1.41% की बढ़त के साथ 5946 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.04% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.72% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.68% की बढ़त रही। आज के कारोबार में तेल-गैस और एफएमसीजी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।  
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। कारोबार के पहले घंटे में ही निफ्टी 5900 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। इसके बाद बाजार में मजबूती पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। इसके बाद बाजार की मजबूती में हल्की कमी आयी। निफ्टी 5900 के स्तर से नीचे फिसला। सेंसेक्स 19,478 पर और निफ्टी 5883 पर दिन के निचले स्तरों पर रहे। मजबूत यूरोपीय संकेतों की वजह से बाजार में जौश लौटा। दोपहर के कारोबार में बाजार में मजबूती पर कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की तेजी में इजाफा हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 19,706 पर और निफ्टी 5953 पर दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज तेल-गैस क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.00% का फायदा पहुँचा। एफएमसीजी में 1.93%, धातु में 1.77%, बैंकिंग में 1.72%, कैपिटल गुड्स में 1.57%, पीएसयू में 1.41% और पावर में 1.05% की मजबूती रही। हेल्थकेयर में 0.98%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.95%, ऑटो में 0.32% और रियल्टी में 0.28% की बढ़त रही। दूसरी ओऱ, आईटी में 0.69% और टीईसीके में 0.36% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2013)     

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!