शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 5800 के स्तर से नीचे लुढ़का

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बावजूद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का रुख है।
निफ्टी (Nifty) 5800 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है।
सुबह 11:30 बजे सेंसेक्स (Sensex) 228 अंक यानी 1.18% की गिरावट के साथ 19,065 पर और निफ्टी 80 अंक यानी 1.36% की गिरावट के साथ 5756 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.45% की गिरावट है। बीएसई स्मॉलकैप में 1.12% और बीएसई मिडकैप में 1.02% की गिरावट है।
आरबीआई ने रेपो दर (Repo Rate) और रिवर्स रेपो दर (Reverse Repo Rate) में 0.25%-0.25% अंक की कटौती की है। रेपो दर 7.75% से घट कर 7.50% पर आ गयी है। इसी तरह रिवर्स रेपो दर भी 6.75% से घट कर 6.50% पर आ गयी है, जबकि आरबीआई ने नकद आरक्षित अनुपात (CRR) में कोई बदलाव नहीं किया है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में पीएसयू और तेल-गैस दोनों को सबसे ज्यादा 2.02% का घाटा हुआ है। धातु में 1.83%, बैंकिंग में 1.73%, रियल्टी में 1.34%, पावर में 1.08% और कैपिटल गुड्स में 1.05% की गिरावट है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.88%, टीईसीके में 0.80%, ऑटो में 0.75%, आईटी में 0.50%, एफएमसीजी में 0.28% और हेल्थकेयर में 0.17% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2013)
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!