शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 64 अंक नीचे

सोमवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही। 
साइप्रस (Cyprus) को बेलआउट पैकेज मिलने की खबरों से कारोबार की शुरुआत में बाजार में मजबूती रही, लेकिन अन्य ऋणग्रस्त देशों पर साइप्रस बेलआउट पैकेज के प्रभाव की संभावनाओं की वजह से बाजार में अस्थिरता रही कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average)  64 अंक यानी 0.44% की गिरावट के साथ 14,448 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite)   10 अंक यानी 0.30% की कमजोरी के साथ 3235 पर और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 5 अंक यानी 0.33% की कमजोरी के साथ 1552 पर बंद हुआ।  
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अप्रैल वायदा भाव 0.06 डॉलर गिर कर 94.75 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का मार्च फ्यूचर 8.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,596.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2013) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख