शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 5900 के नीचे

उच्चतम न्यायालय में कोयला घोटाले मामले पर चल रही सुनावाई की खबर के बीच भारतीय शेयर बाजार ऊँपरी स्तरों से नीचे फिस गया है।
निफ्टी (Nifty) 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है।
सुबह 11:35 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 18 अंक की बढ़त के साथ 19,406 पर है। निफ्टी (Nifty) 8 अंक की कमजोरी के साथ 5896 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.45% की गिरावट है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.10% और बीएसई मिडकैप में 0.18% की कमजोरी है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा मजबूती एफएमसीजी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 4.7% ऊपर है। सेंसेक्स के 11 शेयरों में मजबूती है, जबकि 19 शेयरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा मजबूती हिंदुस्तान यूनिलीवर में है। इसका शेयर 16.16% ऊपर है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!