शेयर मंथन में खोजें

धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) के शेयर चढ़े

नतीजों की खबर के बाद से शेयर बाजार में धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) के शेयर में तेजी का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में बैंक का शेयर 48.65 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि अभी इसकी मजबूती में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:50 बजे कंपनी का शेयर 1.72% की बढ़त के साथ 47.25 रुपये पर है।
कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक को 29 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 87 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान बैंक की कुल आय 1% बढ़ कर 369 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 365 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
बैंक के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में बैंक को 262 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल बैंक को 116 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा था। 
इस दौरान बैंक की कुल आय बीते वर्ष के 1537 करोड़ रुपये के मुकाबले 7% घट कर 1422 करोड़ रुपये रही है। (शेयर मंथन, 20 मई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!