शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 209 अंक लुढ़का

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार तेज गिरावट के साथ बंद हुआ। 

पिछले छह सप्ताह में यह बाजार में सबसे बड़ी गिरावट रही।

कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 209 अंक यानी 1.36% की गिरावट के साथ 15,116 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 35 अंक यानी 1.01% की गिरावट के साथ 3456 और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 24 अंक यानी 1.43% गिर कर 1631 पर बंद हुआ।
पूरे हफ्ते की बात करें तो,  डॉव जोंस में 1.2% की गिरावट रही। एसऐंडपी 500 सूचकांक में 1.1% और नैस्डैक में 1% की गिरावट दर्ज हुई।
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का मई वायदा भाव 2 डॉलर गिर कर 91.61 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना भी नीचे चला गया। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जून फ्यूचर 17 डॉलर की गिरावट के साथ 1,395 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 01 जून 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!