शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) मामूली गिरा

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ सपाट रहा। 

हालाँकि अमेरिक का क्रेडिट आउटलुक नकारात्मक से स्थिर किये जाने से बाजार को थोड़ा सहारा मिला। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 9 अंक यानी 0.06% की हल्की कमजोरी के साथ 15,239 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5 अंक यानी 0.13% की हल्की बढ़त के साथ 3474 पर और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 1 अंक यानी 0.03% की मामूली कमजोरी के साथ 1643 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जुलाई वायदा भाव 0.01 डॉलर चढ़ कर 95.78 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना नीचे चला गया। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अगस्त फ्यूचर 1.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,384.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 11 जून 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!