शेयर मंथन में खोजें

यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

शेयर बाजार में यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। 

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 2,625.95 रुपये तक ऊपर चला गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 12:55 बजे 0.79% की बढ़त के साथ यह 2,576.35 रुपये पर है। 

डियाजियो (Diageo) ने यूनाइटेड स्पिरिट्स के अधिग्रहण सौदे को पूरा कर लिया है। डियाजियो ने यूनाइटेड स्पिरिट्स में 14.98% की अतिरिक्त हिस्सेदारी लगभग 2070 करोड़ रुपये में खरीद ली है। यह अधिग्रहण 1440 रुपये प्रति शेयर की दर से हुआ है।
गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में डियाजियो ने कंपनी में 53.4% की हिस्सेदारी 11,166 करोड़ रुपये में खरीदी थी और 26% हिस्सेदारी के लिए खुला प्रस्ताव (ओपन ऑफर) लाया गया था। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!