शेयर मंथन में खोजें

आईटी (IT) क्षेत्र ने दी शुरुआती कारोबार में बढ़त

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह बढ़त का रुख है। 

सुबह 9:25 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 38 अंक की बढ़त के साथ 20,166 पर है। निफ्टी (Nifty) 5 अंक की मजबूती के साथ 6043 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.02% की हल्की बढ़त है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.17% और बीएसई मिडकैप में 0.29% की मजबूती है।

क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा मजबूती आईटी (IT) सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 2.20% ऊपर है। सेंसेक्स के 10 शेयरों में मजबूती है, जबकि 20 शेयरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा मजबूती टीसीएस में है। इसका शेयर 3.28% ऊपर है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!