शेयर मंथन में खोजें

शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) 5800 ऊपर

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह मजबूती का रुख है।

बाजार खुलते ही निफ्टी (Nifty) ने 5800 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया।

सुबह 9:30 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 127 अंक की बढ़त के साथ 19,643 पर है। निफ्टी 40 अंक की मजबूती के साथ 5820 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.79% की बढ़त है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.61% और बीएसई मिडकैप में 0.52% की मजबूती है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा मजबूती धातु सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.86% ऊपर है। सेंसेक्स के 26 शेयरों में मजबूती है, जबकि केवल 3 शेयरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा बढ़त कोल इंडिया में है। इसका शेयर 2.76% ऊपर है। आईटीसी का शेयर सपाट है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!