शेयर मंथन में खोजें

सबेरो आर्गैनिक्स (Sabero Organics) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

शेयर बाजार में सबेरो आर्गैनिक्स गुजरात (Sabero Organics Gujarat) के शेयर भाव में तेजी का रुख है। 

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 157.35 रुपये तक चढ़ गया है। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 12:50 बजे यह 3.90% की मजबूती के साथ 150.50 रुपये पर है।

खबर है कि गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जीपीसीबी) ने कंपनी की सरीगम उत्पादन इकाई पर लगी रोक तीन महीनों के लिए हटा ली है। इस समयावधि के दौरान कंपनी पर्यावरणीय संबंधी सभी नियमों का पालन करने पर जोर देगी।
गौरतलब है कि जीपीसीबी ने कंपनी की इस उत्पादन इकाई को पर्यावरणीय नियमों में अनियमितता बरतने के आरोप में संचालन बंद करने का आदेश दिया था। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!