शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

शेयर बाजार में जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख बना हुआ है।

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 270.20 रुपये तक नीचे चला गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। दोपहर 2:40 बजे 7.06% के नुकसान के साथ 272.70 रुपये पर है। 

खबर है कि सीसीआई (CCI) ने जेट एयरवेज-एतिहाद सौदे पर स्पष्टीकरण की माँग की है। गौरतलब है कि अबु धाबी की एतिहाद एयरवेज ने जेट एयरवेज में 24% हिस्सेदारी लगभग 2060 करोड़ रुपये में खरीदी है। इस सौदे को सीसीआई पहले ही मंजूरी दे चुकी है, लेकिन यह सौदा शुरू से ही एंटी-कॉम्पेटिटिव होने के नाते सुर्खियों में रहा है। 
इसके अलावा, डीजीसीए (DGCA) ने जेट एयरवेज को विमानन नियमों का उल्लंघन का दोषी पाये जाने पर चेतावनी भी दी है। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!