शेयर मंथन में खोजें

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयर में मजबूती

शानदार तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1849 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 10:10 बजे यह 3.80% की बढ़त के साथ 1835.40 रुपये पर है। 

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में शानदार वृद्धि हुई है। 
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 1010 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 276 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
अक्टूबर-दिसंबर 2013 में कंपनी की कुल आय 174% बढ़ कर 4899 करोड़ रुपये रही है। जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1791 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!